नए कानून को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति द्वारा घंटाघर स्थित मुख्य कार्यालय पर महिला विवाद काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित कर नए कानून पर महिलाओं को जागरूक किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने परिवारवाद के तीन मामलों की काउंसलिंग कर उन परिवार को टूटने से बचाया। साथ ही लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण भी बताए।
उल्लेखनीय है कि कई महिलाओं ने हिमांशी शर्मा को अपने परिवार विवाद के बारे में बताकर उनसे इन मामलों का निस्तारण करने का अनुरोध किया था। उसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमांशी शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को यह भी विस्तार से बताया कि उनकी संस्था एवं महिला पुलिस से कोई भी पीड़िता किस तरह सहयोग प्राप्त कर सकती है। परिवारों को टूटने से बचाने के लिए इस तरह का आयोजन अब हर महीने किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष ने गाजियाबाद की सुमन शर्मा को संस्था का प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। साथ ही गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज शर्मा संस्था ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर साधना सिंह मंडल अध्यक्ष, राविया जिला उपाध्यक्ष, कुसुम लता जिला उपाध्यक्ष, अनु पवार जिला संगठन मंत्री, प्रियंका सुमन शर्मा प्रदेश महामंत्री, उषा देवी जिला सचिव, शालिनी, रेनू ,शोभा, गौरी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*