राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित ई ब्लॉक में सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को आयोजित साइंस एग्जीबिशन में वैज्ञानिक प्रतिभा व सृजन क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी श्री गंभीर सिंह ने सर्वप्रथम लौहपुरुष सरदार पटेल और मां सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद बच्चों द्वारा प्रदर्शित पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण, हरित ऊर्जा, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान और खेल से संबंधित उत्कृष्ट स्तर के मॉडल्स का अवलोकन कर सराहना की है।
24 दिसंबर की सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री गंभीर सिंह के साथ स्कूल के प्रबंधक श्री अजीत सिंह बैसला और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। श्री बच्चन ने स्कूल के बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नन्हें-मुन्नों ने असंभव को संभव कर दिखाया है। इनमें वैज्ञानिक सोच दिखती है। इनका भविष्य उज्जवल है। कार्यक्रम में उपस्थित फ्लोरस हास्पिटल के निदेशक डॉ एम. के. सिंह को प्रबंधक बैसला ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ व प्रतीप चिन्ह देकर उनका स्वागत-सत्कार किया।
इस अवसर पर श्री ए. पी. सिंह उत्तर भारत हेड, कुश डिवाइन हास्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन एवं डायरेक्टर डॉ. सुनील अवाना, श्री राम किशन प्रधान, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री अनिल भडाना, श्री मंगत सिंह, श्री विनोद कुमार (सभी स्कूल संचालक), रि. प्रधानाचार्य श्री धीरज सिंह भाटी, श्री विजय पाल चेची ग्रेटर नोएडा, डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. सलीमुद्दीन, श्री महेन्द्र बैसला, श्री अब्बास मास्टर, श्री ओम प्रकाश यादव, डॉ. खालिद, श्री जय पाजी, श्री विष्णु दत्त शर्मा, एक्यूप्रेशर चिकित्सक अखलाक अहमद, पत्रकार श्री मुकेश गुप्ता, श्री सोबरन सिंह, संजय श्रीवास्तव के अलावा कई समाजसेवी व गणमान्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी व कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply