खुर्जा में 25 को होगा गरीब कन्याओं का नि:शुल्क विवाह परिचय सम्मेलन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। वैशाली निवासी श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक डीसी गुप्ता कांटे वालों के यहां समिति एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए राम दिवाकर ने बताया कि 25 दिसंबर को गरीब कन्याओं का निःशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम में वैशाली कॉलोनी नंबर 3 खुर्जा में संपन्न होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क सिर्फ 50 रुपये है। जिन्हें भी परिचय सम्मेलन में शामिल होना है, वे रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की प्रति और अपने दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संपर्क कर सकते हैं।
रविवार को आयोजित बैठक में डीसी गुप्ता ने बताया कि जिन कन्याओं के जोड़े बन जाएंगे उनका सामूहिक विवाह मार्च में अलीगढ़ में किया जाएगा। विवाह के वक्त घर-गृहस्थी का संपूर्ण सामान संस्था की तरफ से दिया जाता है। संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के साथ तीन व्यक्तियों का भोजन निशुल्क होगा। नगर उप सचिव रवि अग्रवाल मोबाइल वालों के अनुसार, जिनके जोड़े नहीं बन पाएंगे उन्हें अलीगढ़ में होने वाले 2 फरवरी के महा परिचय सम्मेलन में पुन: मौका दिया जाएगा। बैठक में बसंत कानोडिया, रवि अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, ममता अग्रवाल एडवोकेट, राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, प्रदीप पंडित पत्रकार, अनिल कुमार वर्मा, सौरभ प्रकाश गौड़, अशोक कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*