सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के 38वें स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखाया कौशल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बसंत पंचमी के अवसर पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल नेहरू नगर ने अपना 38वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय प्रांगण को फूलों से सजाया गया। मां सरस्वती पूजन के पश्चात डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. माला कपूर ने रिबन काट कर अंतर स्कूल वार्षिक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। बच्चों ने योग व जिम्नास्टिक में अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया।
डॉ कपूर ने बच्चों को बताया कि यह वार्षिक आयोजन विशेष रूप से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचदं के सम्मान में मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वास्थ्य और खेल’ विचार को बढ़ावा देना है। उन्होंने ज्ञान, संगीत व कला की देवी सरस्वती के वैज्ञानिक महत्व बताते हुए कहा कि सृष्टि के सबसे बड़े वैज्ञानिक के रूप में जाने जाने वाले ब्रह्मा जी ने मनुष्य के कल्याण हेतु बुद्धि, ज्ञान, विवेक की जननी सरस्वती को बसंत ऋतु में ही प्राकट्य किया था। इसलिए अधिकांश हिन्दु माताएं इसी दिन अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान प्रारंभ कराना शुभ समझती हैं।
खेल स्पर्धा का शुभारंभ हवा में रंग-बिरंगे गुबारे उड़ाने के पश्चात कक्षा 5 व 6 के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट से हुआ। स्पर्धा के पहले दिन नेहरू नगर व कवि नगर शाखा के कक्षा 1 से 3 तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक के रूप में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
डायरेक्टर तन्वी कपूर गोयल ने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान अध्यापिका उमा नवानी, सोनिया सेहरा, एकता कोहली, मंजु कौशिक, सुरभि त्यागी, नीति गंभीर,अक्षय कुमार, अनुराधा चौधरी, तृप्ति गुप्ता, रशिम खेड़ा, मीना उत्तम, श्रुति मित्तल व ज्योति मुंजाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*