राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कांग्रेस में जैसे भगदड़ सी मच गई है। बसंत पंचमी के अवसर पर कई कांग्रेस सदस्य और पदाधिकारी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व गाजियाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं धोबी समाज के कद्दवर नेता जितेन्द्र गौड़, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार आनंद, महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज अग्रवाल व सदस्य रोशनी ठाकुर भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के द्वारा आर के बैंकट हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के विधायक अतुल गर्ग और गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे। इन सभी ने जितेन्द्र गौड़, डॉ राजकुमार आनंद, मनोज अग्रवाल और सदस्य रोशनी ठाकुर आदि को पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया है। इस अवसर पर वार्ड 55 के भाजपा पार्षद संतोष राणा भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply