राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। पोदार समूह के विद्यालय अपनी बेहतर शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। आज इसका दिल्ली-एनसीआर में भी शुभारंभ हो गया। नॉलेज पार्क में पोदार लर्न स्कूल का मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता अमित कुमार एवं समाज सेवी श्रीमती रेखा बक्शी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही दीप प्रज्वलन कर रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शनिवार, 8 अप्रैल को विद्यालय के डायरेक्टर पंकज जोशी, समिति सदस्य श्रीमती उमा सूरी एवं विद्यालय कोऑर्डिनेटर ऑस्टिन जॉनसन ने मुख्य अतिथि अमित कुमार, श्रीमती रेखा बक्शी, सुनील कुमार एवं शिक्षाविद मधुकर प्रिय का बहुमान किया। अमित कुमार ने इस अवसर पर शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व को बताते हुए अभिभावकों से कहा कि वे प्रारंभिक स्तर पर शिक्षा के लिए सही विद्यालय का चयन करें। पोदार समूह के विद्यालय अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। अब बच्चों के प्रवेश के लिए यहां भी एक अच्छा संस्थान उपलब्ध है।
बच्चों की सुरक्षा का बेहतर इंतजाम :
विद्यालय निदेशक पंकज जोशी ने बताया कि पोदार ग्रुप पिछले 95 वर्ष से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान रहा है, जिसके अंतर्गत देश विदेश में 650 से अधिक शिक्षण संस्थानों में दो लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। पोदार लर्न स्कूल में “लर्निंग बाय डूइंग विधि” द्वारा विविध गतिविधियों की सहायता से पढ़ाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए अर्ली ईयर फाउंडेशन स्टेज प्रोग्राम व ब्रिटिश करिकुलम द्वारा प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाया जाता है। विद्यालय में सभी कक्षाएं एसी व स्मार्ट बोर्ड युक्त हैं तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु सभी स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
नन्हें-मुन्नों ने दिखाया हुनर :
उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्थित खेल प्रांगण में फुटबाल, बास्केट बॉल, वाली बाल, स्विमिंग, स्केटिंग, टेनिस, क्रिकेट आदि के साथ इंडोर गेम्स की भी प्रैक्टिस कराई जाएगी। इस दौरान बच्चों के लिए किड्स फेस्ट भी आयोजित किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्नों ने कविता, गीत गायन, नृत्य, चित्रकला, साइंस क्विज आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टंग ट्विटर, जस्ट अ मिनट, रैंप वॉक, मनोरंजक इंडोर गेम्स में बच्चो और उनके पेरेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आज तलाश पूरी हुई :
प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने किड्स प्ले एरिया में झूलों का लुत्फ उठाया। योगा लैब में योग का महत्व सिखाते हुए बच्चों से आसन कराए गए। म्यूजिक रूम में विविध वाद्य यंत्रों को बजाने का भी बच्चों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मैजिक शो रहा, जिसे देखकर सभी बहुत रोमांचित हुए, वहीं अभिभावकों की प्रतिक्रिया जानकर लगा कि उनकी अपने बच्चों के लिए उपयुक्त विद्यालय की तलाश आज पूरी हो गई।


Leave a Reply