चित्रांश कायस्थ समाज समिति दादरी 19 को मनाएगी वार्षिकोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। चित्रांश कायस्थ समाज समिति दादरी द्वारा रविवार को वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने चित्रांश परिवारों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि उनका प्रयास होगा कि वह कायस्थों की एकता की एक मिसाल कायम करें।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को संजीव सक्सेना ने बताया कि 19 मार्च, 2023 को दादरी आमका रोड स्थित बसंत फार्म हाउस में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त कथा होगी। इससे पहले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-आरती की जाएगी। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएंगे। अंत में प्रसाद के लिए भंडारा का आयोजन होना निश्चित हुआ है। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संस्था के सचिव प्रदीप कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष सतीश सक्सेना, संगठन मंत्री राज कुमार सक्सेना आदि पूरे तन-मन धन से लगे हुए हैं। इन सभी पदाधिकारियों ने चित्रांश परिवारों से उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*