कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम गंभीर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ किया पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चतुर्थ वर्षगाँठ के अवसर पर समस्त विद्यालयों में शिक्षा-सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को रायन इण्टरनेशनल स्कूल गाज़ियाबाद के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अपर जिलाधिकारी नगर (एडीएम सिटी) गम्भीर सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त एचएन शुक्ल भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा “वृहद पौधरोपण“ पर गीत भी प्रस्तुत किया। साथ ही सभी को अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर रायन इण्टरनेशनल स्कूल की शिक्षिका श्रीमती विनीता माथुर, श्रीमती सुरभि वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*