कन्हैयाकुंज में चित्रगुप्त मंदिर स्थापना दिवस पर सामूहिक कलम-दवात पूजा संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। कायस्थों ने सर्व समाज के साथ कन्हैया कुंज छपरौला स्थित चित्रगुप्त मन्दिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की स्थानीय इकाई द्वारा सामूहिक कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ और फिर प्रभु इच्छा तक प्रसाद वितरण (भंडारा) किया जाता रहा।
बुधवार, 15 नवंबर को आयोजित पूजा-अर्चना के यजमान चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव रहे। अशोक श्रीवास्तव के अनुसार मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में संस्था द्वारा कई मेधावी बच्चों और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कायस्थ परिवारों के अलावा कन्हैया कुंज सोसायटी के गणमान्य, समाज सेवी डा. अशोक सिंह, डा. फूल सिंह, शील गौतम, कन्हैया यादव, रामरतन शर्मा, परमानंद दुबे, शुभम विश्नोई, सुभाष मौर्य और मन्दिर के संस्थापक चौधरी मनबीर सिंह उपस्थित रहे। सभी ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में चित्रांश अवधेश कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश मनोज कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश अनिल कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश आलोक स्वरूप श्रीवास्तव, चित्रांश विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, चित्रांश रीतेश कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश गुडलेश, चित्रांश अश्वनी, चित्रांश अविनाश, चित्रांश अंकित, चित्रांश अखिलेश श्रीवास्तव, चित्रांश नवीन श्रीवास्तव, चित्रांश संजय लाल श्रीवास्तव, महिला विंग की लक्ष्मी श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, पूजा श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव और विनीता श्रीवास्तव आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*