शंभू दयाल पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एनएसीओ द्वारा संचालित न्यू इंडिया @ 75 कार्यक्रम के प्रथम चरण में जागरुकता पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें टीबी जागरूकता, एड्स जागरूकता एवं रक्तदान जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी, डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता शामिल रही। सभी तरह की प्रतियोगिताएं एमएमजी अस्पताल के नीरज शर्मा और श्रीमती दीपाली के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुईं।
सोमवार, 13 सितम्बर को आयोजित प्रतियोगिताओं में अनेकों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कॉलेज प्राचार्य डॉ वीएस राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रीना शर्मा ने किया। प्रियंका गंगवार, डॉ. गरिमा बंसल एवं अन्य शिक्षक साथी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*