भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना की पत्नी के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल और अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना की पत्नी निशी सक्सेना के निधन पर गहरा शोक जताया है। सोमवार की शाम प्रताप विहार के सेक्टर 12 में हुई एक बैठक में ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है। शोक की इस घड़ी हम सभी मनोज सक्सेना के साथ हैं।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक एवं समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने शोक संवेदना जताते हुए कहा कि मेरी सहानुभूति मनोज जी के साथ है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। प्रभु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि निशी भाभी बहुत ही सरल और एक बेहतरीन व्यक्तित्व की थीं। उनके चले जाने से परिवार में जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे कोई नहीं पूरा कर सकता। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करे।
उल्लेखनीय है कि कायस्थ नेता मनोज सक्सेना की पत्नी श्रीमती निशी सक्सेना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार, 1 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया था। अलीगढ़ में उसी दिन शाम को उनका अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। उनके इस दुखद निधन पर कायस्थ संस्थाओं के कई अन्य पदाधिकारियों नितिन सक्सेना, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव के अलावा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रशांत बक्शी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, सुजाता चौधरी, मीरा सिंह, हरेराम चौधरी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*