महावीर जयंती पर भगवान पार्श्वनाथ व महावीर स्वामी के दर्शन को उमड़ा जैन समुदाय

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कविनगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर से एक रथ यात्रा निकाली गई, जो नेहरू नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: जैन मंदिर कविनगर पहुंची। इससे पहले जिन अभिषेक, शांति धारा, श्री जिन पूजन, झंडारोहण, दीप प्रज्वलन आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए और लकी ड्रॉ एवं बोलियों के द्वारा खवासी, कुबेर, इन्द्र आदि का चयन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें दो रथ शामिल थे और दोनों ही विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। रथ यात्रा के साथ बैंड बाजे, घोड़े, बग्घी, झांकियां आदि शामिल थीं। झांकियों में भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर स्वामी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग रथ के आगे-पीछे चलते देखे गए।
यात्रा का नेहरू नगर में कई जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। वापस मंदिर पहुंचने पर पॉडुक शिला पर श्री जिनेन्द्र भगवान का पूजन व अभिषेक किया गया। उसके बाद श्री जी की प्रतिमा को मन्दिर में विराजमान किया गया। इस अवसर पर जम्बू प्रसाद जैन, प्रदीप कुमार जैन कविनगर, प्रदीप जैन नेहरू नगर, अशोक जैन, धर्मेन्द्र जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन, फ़क़ीर चंद जैन, रवींद्र जैन, विवेक जैन, आशीष जैन, सुधीर जैन, प्रदीप जैन सन्मति, सुभाष जैन, ऋषभ जैन, राजेन्द्र जैन, सुखवीर जैन, श्याम किशोर जैन, अनिल जैन, संजय जैन, विपिन जैन, प्रणब जैन, मुकेश जैन, सुरेन्द्र जैन, सम्यक जैन, साधना जैन, पुष्पा जैन, लता जैन, रेखा जैन, शशि जैन आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*