राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौतमबुद्ध नगर जिले के सविंदर भाटी को उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर कई स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। शुक्रवार को नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय भैया, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाइगर, प्रदेश मंत्री प्रदीप सरपंच और प्रदेश मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी बबलू गुर्जर ने उनके आवास पर पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने 2 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की थी। । गौतमबुद्धनगर के सविंदर भाटी को भी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में एक बड़े पद पर मनोनीत होने पर संविदर भाटी ने कहा, “मैं सदैव समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं संकल्पित रहूंगा। सर्व समाज का विकास तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा संकल्प है।”
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए संजय भैया ने सविंदर भाटी को भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता और सच्चा सिपाही बताते हुए कहा है कि भाटी जी के नेतृत्व में गुर्जर समाज ही नहीं, संपूर्ण समाज उत्तर प्रदेश एवं केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देवेंद्र कसाना, रवि टाइगर, प्रदीप सरपंच एवं बबलू गुर्जर ने भी सविंदर भाटी के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने समाज के एक अनमोल कोहिनूर को चुनकर सराहनीय कार्य किया है। हम शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर तमाम गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


Leave a Reply