रूढ़िवादी सोच को अब बदलना होगा: सुषमा सिंह

विकास सक्सेना/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शक्ति खण्ड चार में ‘महिला उन्नति संस्था’ (भारत) के उत्तर प्रदेश कार्यालय का राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) सुषमा सिंह ने आज रविवार को उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन ने की। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अबला और बेचारी नहीं हैं। इस रूढ़िवादी सोच को अब हमें बदलना होगा। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आकर सफलता की नई कहानियां गढ़ रही हैं। उन्हें जरूरत है तो बस अवसर प्रदान करने की। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।
उन्होंने सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोगी की भूमिका निभाने हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संगठन प्रयासरत है। गांव-शहर-कस्बों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना लाये जाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और कानूनविदों के साथ मिलकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
28 नवम्बर को आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर पर जनपद के दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता लेकर महिला उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थापक डा राहुल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल भाटी, मनोज झा, रणवीर चौधरी, देवेंद्र चंदीला, विजय तंवर, डा ओमवीर बघेल, एडवोकेट वंदना सिंह, संजीव अग्रवाल, पूजा भगिया, विनीता पॉल, रविन्द्र होलकर, रेणु त्यागी, रीना शर्मा, श्वेता त्यागी, ललिता, भरत सिंह, संजीव अग्रवाल, विकास सक्सेना और गाजियाबाद महिला थानाध्यक्ष किरण राज आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*