महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से की शिष्टाचार मुलाकात

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। सन्त गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने गुरुवार को 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव भगवती प्रसाद चौधरी से मुलाकात की। साथ ही नितिन राउत एवं भगवती प्रसाद चौधरी को सर्व समाज की तरफ से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं गाजियाबाद नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी रहे विजय चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएन गर्ग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार एडवोकेट, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव केके सिंह, इश्तियाक अंसारीश, रूप सिंह धोबी, दिल्ली रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सुमन कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*