काशी के गौरव का किया अभिनंदन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। काशी के गौरव मिश्र के बीजेपी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का सोशल मीडिया प्रमुख बनाये जाने पर आज लक्सा स्थित एक होटल में भव्य स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ कुलपति तिवारी ने की। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु राज, जीव जंतु कल्याण अधिकारी, उत्तर प्रदेश, पशुपालन मत्स्य व डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
स्वागत समारोह में अजय पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ, सचिन मिश्र, जेडआरयूसीसी सदस्य, पूर्वोत्तर रेलवे, डॉ सुधीर मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच), केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा, डॉ संजीव, डॉ सुधीर तिवारी, मनोज शर्मा, जीतू चंडाक, अजीत पाण्डेय, प्रभास अग्रवाल, सुनील यादव आदि उपस्थित थे। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ के एन पाण्डेय ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*