राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने क्रिकेटर सुमित प्रताप सिंह को निषाद पार्टी युवा मोर्चा गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके लिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की संस्तुति पहले ही मिल चुकी थी। पार्टी ने विश्वास जताया है कि सुमित प्रताप सिंह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी का विस्तार करेंगे और उसे मजबूती प्रदान करेंगे।
सुमित प्रताप सिंह के अलावा पार्टी ने सुभाष कश्यप को जिलाध्यक्ष पार्टी, संजीव कुमार गुर्जर को जिलाध्यक्ष संगठन, मंजू कश्यप को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजकुमार कश्यप को जिलाध्यक्ष आईटी सेल, बासुदेव कश्यप को जिलाध्यक्ष द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी और राजकुमार निषाद को जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि सुमित प्रताप सिंह समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत गौरव अवार्ड, नेशन प्राइड अवार्ड, एशिया प्राइड अवॉर्ड, नेचर प्राइड अवॉर्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, ग्रेट अचीवर अवार्ड, एशियाई एक्सीलेंस अवार्ड, अशोक सम्राट रतन अवार्ड, बेस्ट स्पोट्स मैन अवार्ड, स्टूडेन्ट आफ द इयर अवार्ड, जेम्स आफ नेशन अवार्ड आदि प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता दूत के तौर पर भी कार्य किया है। अब निषाद पार्टी के युवा मोर्चा का गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।


Leave a Reply