राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। समाज को जागरूक करने वाली महिला उन्नति संस्था ने अपने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड’ से नवाजा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने संस्था की प्रसंशा करते हुए कहा कि आने वाला कल महिलाओं का है। सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के बाद महिलाएं अब राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेंगी।
डीसीपी प्रीति यादव ने कहा कि अब वह समय गया जब महिलाओं को अबला और कमजोर समझा जाता था। आज की नारी खुद की शक्ति और क्षमता को पहचानती है। उसे हराना अब कठिन है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह और संस्था की मुख्य संरक्षक इंदु गोयल ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दी है।
स्थापना दिवस पर जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें वरिष्ठ समाज सेविका राजेश्वरी त्यागराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। जबकि रूबी मिश्रा पुत्रवधु-पद्मविभूषित पंडित बिरजू महाराज, मिस इंडिया 2022 डा कर्णिका तिवारी, अनीता नागर खेल अधिकारी, पूनम तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, रीता यादव एसएचओ साइबर क्राइम, पहलवान बबीता नागर, इंटरमीडिएट टापर प्रिया, दीपा भाटी पीसीएस आदि को महिला उन्न्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन वन्दना झा ने किया। इस अवसर पर संस्थापक डा राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, डीडीईओ आशीष कुमार सिंह, श्रीराजन शारदा, कार्डिनेटर मनोज झा, रणवीर चौधरी, गीता भाटी, स्वीटी अग्रवाल, डा वन्दना सिंह, शैफाली गोयल, रेनू बाला शर्मा, माधुरी चौहान, कविता सिंह, पूजा अवाना, बबीता भाटी, प्रीतम भाटी, पूनम सिंह, सीमा अग्रवाल, अनिल तिलपता, देवेन्द्र चंदीला, विजय तंवर, ताराचंद नायक, ओमदत्त शर्मा, हरेन्द्र आनन्द, रवि कुमार, जहीर खान, दीप्ति दीप, मीना गौतम, रेहाना अल्वी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply