वेगस में डांडिया की धूम, गरबा नृत्य पर थिरके लोग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
दिल्ली। खरीदारी और मनोरंजन के सर्वोत्तम स्थल द्वारिका स्थित वेगस मॉल में दो दिनों से चली आ रही डांडिया नाइट आज रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान मनमोहक नृत्य मंडली इम्मोर्टल डांस वर्ल्ड ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही विजिटर्स ने नृत्य, संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और लोकप्रिय गायक बी स्टार और उर्वशी अरोड़ा के लाइव संगीत प्रदर्शन को खूब सराहा।
डांडिया नाइट को लेकर वेगस मॉल के वाइस प्रेसिडेंट रविंदर चौधरी ने बताया, हमें विजिटर्स की प्रतिक्रिया और उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई। डांडिया नाइट्स की इन दो रातों ने एकजुटता और उत्सव की भावना को सामने लाया जो नवरात्रि का प्रतिनिधित्व करती है। हमारी टीम ने भी फेस्टिवल को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। हम आगामी फेस्टिवल्स को इसी भावना से आयोजित करेंगे और अपने सम्मानित कस्टमर्स के साथ उनका आनंद लेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*