एनसीआर के कलाकारों ने मोहम्मद रफी की याद में उनके गीतों से बांधा समां

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मोहम्मद रफी ऐसे कलाकार थे, जो उनके गुजरने के 43 साल बाद भी उनके गाए गीत आज भी जिंदा है। रफी साहब लोगों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। दो दिन बाद बुधवार 31 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रताप विहार स्थित ‘सेवाराम बग्गा’ एकेडमी के म्यूजिक एंड आर्ट रिकॉर्ड्स एकेडमी में लेजेंड प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफी की याद करते हुए ‘तुम मुझे यूं भुला न पाओगे…’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली-एनसीआर के अनेक कलाकारों ने रफी साहब के यादगार गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीतकार कुलदीप संधू, डिंडोरी म्यूजिक के डायरेक्टर डॉ महेश व्हाइट, सतीश कुमार और सोनू रहे। कलाकार राजीव चौधरी, एडवोकेट पीयूष शर्मा, टीजे संधू, डॉ महेश व्हाइट, अनुज प्रजापति के साथ-साथ देवानंद, पत्रकार उमेश कुमार, कुलदीप, विनोद कुमार, आनंद, दुर्गा गुप्ता, श्रीमती प्रिया झा, रवि राज, अनुराग सिंह, जाकिर अब्बासी, अजय कुमार आदि ने एक-एक कर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष, गायक एवं संगीतकार संजय बग्गा ने की। उन्होंने सभी कलाकारों के प्रति आभार जताया। साथ ही आमंत्रित कलाकारों को पुरस्कृत किया। बग्गा ने बताया कि स्पा रिकॉर्ड्स एकेडमी प्रत्येक महीने दिल्ली-एनसीआर के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के म्यूजिक आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर पुलकित परासर, जय भारत, ईशा भारती, आयशा अहमद, राजेन्द्र ठाकुर, समीर सैफी, नीलम चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*