राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजीत सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर कहा है कि अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं से सुन्नी इस्लाम अपनाने या फिर देश छोड़कर भाग जाने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से सिखों और हिंदुओं का धर्म खतरे में पड़ गया है। आए दिन सिखों पर हमले हो रहे हैं। सिख समाज सरकार से अपील करता है कि जल्द से जल्द अफगानिस्तान के सिखों को सुरक्षित हिंदुस्तान लाया जाए, ताकि सिखों की जान व उनका धर्म बचाया जा सके।
मनजीत सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को पत्र की प्रति भेजकर कहा है कि अफगानिस्तान में सदियों से रह रहे पूर्व में सिखों व हिंदुओं की आबादी ज्यादा थी मगर बीते वक्त में धार्मिक कट्टरता के चलते हिंसा बढ़ गई है। हत्या, धर्मिक भेदभाव और देश छोड़कर जाने के कारण सिख समुदाय बर्बाद हो गया। अधिकांश सिख काबुल में और कुछ गजनी में रहते हैं। निरंतर सिखों पर हमले हो रहे हैं।
रविवार, 24 अक्टूबर को उन्होंने कहा कि पूर्व में सैकड़ों सिख परिवार सरकार की मदद से हिंदुस्तान लाए गए। आज फिर गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द बाकी के रहने वाले सिखों को भी हिंदुस्तान लाया जाए, ताकि सिखों की जान व धर्म बच सके।


Leave a Reply