अहलूवालिया कलाल समाज को हरियाणा में ओबीसी का दर्जा देने की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
करनाल। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलार कलवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया के यहां पहुंचने पर उनका समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। वालिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार से की मांग कि अहलूवालिया कलाल समाज को हरियाणा में ओबीसी का दर्जा दिया जाए।
श्री वालिया ने समाज के लोगों को हरियाणा सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भी बनाने की मांग की है। इसके अलावा रविवार, 31 अगस्त को उन्होंने करनाल में संगठन का गठन किया। पवन वालिया करनाल के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि धर्म सिंह वालिया को संगठन का हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप को पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया ने खारिज करते हुए कहा कि बिना किसी प्रमाण के वोट चोरी जैसा आरोप लगाना गलत है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। साथ ही वालिया ने हरियाणा तथा उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों के लिए दोनों प्रदेशों की सरकारों की तारीफ की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*