बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में श्री हिन्दू तख्त का प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत के कई संगठन लगातार आवाज उठा रहे हैं। शनिवार को श्री हिन्दू तख्त की चंडीगढ़ इकाई ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीर शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष (बबलू) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सुनीर शर्मा ने जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए, वहीं मनीष दुबे ने चेतावनी दी है कि तख्त हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।
राष्ट्रीय प्रचारक अमित देव शर्मा और प्रवक्ता अशोक तिवारी ने भी अत्याचार के खिलाफ कदम नहीं उठाने पर सरकार को चेताया है। मीडिया प्रभारी पंचम चौहान और सक्रिय सदस्य मनीष सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता जाहिर की है। प्रदर्शन में श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, राष्ट्रीय प्रचारक अमित देव शर्मा, राकेश दुबे, मनीष सिंह, रतन झा, ऋषि शर्मा, अंकित ठाकुर, अंचल सिंह, मुन्ना भाई, नीरज दुबे, इंद्रपाल सिंह, सौरभ सिंह, मुकेश पाठक, अमित मिश्रा, दक्ष टंडन, सुमित बिल्ला, माधव दास, अमन, ललित महतो, दिलीप कुमार, रंजन सिंह, गुरदीप सिंह, राजू कुशवाहा, मुकेश रंजन, प्रशांत सिंह, हंसराज शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*