स्वतंत्रता दिवस पर लोगों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कवि नगर इंड्स्टीयल एरिया स्थित डायमंड पैलेस में रोटरी क्लब मिड टाउन गाजियाबाद द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वां रक्तदान एवं हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। वरदान मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने 144 यूनिट ब्लड दान किया। लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
रोटरी मिड टाउन के अध्यक्ष उमेश चोपड़ा और राम गढ़िया वेलफेयर एसेसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने रक्तदान के फायदे बताए। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर कीर्ति गुप्ता (आई सर्जन), डॉक्टर सुधीर शर्मा (ईएनटी स्पेशलिस्ट), डॉक्टर डी के चायल (फिजिशियन) और डॉक्टर अर्चना शर्मा (योग शिक्षक, रेकी मास्टर हीलर व नेचुरोपैथी की थैरेपिस्ट) उपस्थित रहे।
उमेश चोपड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि पद्मश्री सरदार जितेंद्र सिंह शंटी ने भी रक्तदान किया है। साथ ही हेल्थ कैंप को सफल बनाने में मनोज माकड़, राकेश अग्रवाल, वर्तिका, नव्या ठाकुर, राधिका गर्ग, मानस मिगलानी, अमन गर्ग, अर्चित अग्रवाल आदिने सराहनीय कार्य किया है। इनके अलावा धर्मेंद्र सिंह, सरदार प्रतिपाल सिंह और सरदार रविंद्र सिंह जॉली का विशेष योगदान रहा। शिविर में तब्बू ने देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया। संचालन सरदार एसपी सिंह ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*