डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने वीरांगना ऊदा देवी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुई जिले की वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में नम्बर दो की कुर्सी पर बैठे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या यहां पहुंचे। उन्होंने बाराबंकी नगर की श्रीराम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊदा देवी सन 1857 में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। इससे पहले उन्होंने अंग्रेजों के 36 सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे।
मौर्या ने कहा कि जिले की बेटी वीरांगना ऊदा देवी के नाम से एक सड़क बनाने की भी घोषणा की। जबकि समाजवादी पार्टी से जुड़े एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा चुनाव हार रही है। जिससे वो बौखला गई है। वह जिन्नावादी पार्टी हो गई है। इसके अलावा वह सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के प्रश्न पर भी बिना कुछ बोले ही इशारों-इशारों में बहुत कुछ गए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद व भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत की संस्था के बैनर तले शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आगमन से पहले स्थानीय भाजपा नेताओं समेत पासी समाज के नेता जनता को सम्बोधित करते रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत समेत स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हैदरगढ़ विधानसभा के विधायक बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक शोभित कुशमेश, समाजसेवी भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी, पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*