राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित मां काली की शोभा यात्रा छोटी होली स्थित गंगा मंदिर से दोपहर बड़ी धूमधाम से निकाली गई। दो दर्जन से अधिक झांकियों और आधा दर्जन बैंड बाजे की धार्मिक धुन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। नगर में अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा के साथ-साथ लोगों ने मां को भोग लगवाकर प्रसाद वितरण भी किया।
मां काली की लीलाओं को देखकर श्रद्धालु हतप्रभ थे। अनुपम झांकियों का रसास्वादन कर धार्मिक भावनाओं को तृप्त किया। नगर के प्रमुख मार्गों तथा छोटी होली से चामड़ मंदिर जेवर अड्डा पुराना बाजार गोविंददेव राधाकृष्ण मोहल्ला राय साहिब की कोठी बिंदा वाला चौक सर्राफा मंडी दानगंज सुभाष रोड गांधी रोड जंक्शन रोड से होती हुई देर शाम रामलीला मैदान में प्रभु राम की सलामी के साथ संपन्न हुई।
शोभा यात्रा को सफल संपन्न कराने में वासुदेव शर्मा इंचार्ज मां काली शोभा यात्रा, ब्रजेश कुमार प्रजापति संयोजक, भूपेंद्र चौधरी संयोजक, नवीन कुमार प्रधान, नंद किशोर शर्मा महामंत्री, राजीव बंसल जनरल मैनेजर, अखिलेश जटिया संरक्षक भागवत पोद्दार, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार वर्मा मैनेजर, आशीस गोविल, अशोक अग्रवाल, विशाल वाधवा, डॉ अनिल गुप्ता, विनीत आर्य कॉर्डिनेटर, अनमोल ठेकेदार, राजीव वर्मा देवेंद्र आर्य, रमा कांत, राजीव वार्सने, राजीव वर्मा पवन कुमार सतीश शर्मा, महेश पोद्दार महेश भार्गव, शुभम गुप्ता, डीसी गुप्ता आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


Leave a Reply