राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के बीए. एलएलबी तृतीय वर्ष के 50 छात्र-छात्राओं ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल दिल्ली का शैक्षिक दौरा कर कोर्ट की न्याय प्रणाली देखी और समझी। एनजीटी के जनरल रजिस्ट्रार अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सम्बंधी कानूनों की जानकारी दी।
विद्यार्थी कोर्ट में पहुंचे तो गुरुग्राम के नगर निगम से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी। विद्यार्थियों ने दो घंटे तक कोर्ट की कार्रवाई में वकीलों की बहस और जिरह का अनुभव हासिल किया। विद्यार्थियों की टीम का नेतृत्व शिक्षिका अदिति वशिष्ठ और ज्योति वर्मा ने किया।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ के कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को समय-समय पर एनजीटी, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और एनएचआरसी ले जाया जाता है। इसका मकसद उन्हें सैद्वान्तिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक जानकारियां देनी होती है, ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई आसानी से समझ आ सके।


Leave a Reply