दिव्यांगजन सशक्तिकरण: गाजियाबाद में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बांटे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विकास भवन कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। साथ ही दिव्यांग तुलसी, सौरभ, ज्योत्सना, रवि राव, सुधाकर मिश्रा, शंकर लाल, राजकुमार, अमित, रजनी सहित 52 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने सम्मानित किया।
बुधवार, 3 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सदैव प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वे सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन को नया और ऊँचा मुकाम दे सकें। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जब दिव्यांग होने के बावजूद अपने कार्यों से चौंका दिया है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि कोई भी दिव्यांग कमजोर नहीं होता, उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता होती है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चौहान ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि आज के कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण यथा 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 30 व्हीलचेयर, 50 सेन्सर स्टीक, 22 जोड़ी वैशाखी, 10 एमआर किट, 15 ब्रेल किट, 22 ट्राईसाइकिल एवं 10 वाकर का वितरण एवं 52 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*