साहित्य मनीषियों के सम्मान से जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन गौरवान्वित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना द्वारा आयोजित सम्मेलन के 43वें महाधिवेशन में साहित्य मनीषी एवं जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर के प्रज्ञावान, प्राणवान एवं उर्जावान संरक्षक डॉ महेंद्र मधुकर को विद्या वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष डॉ वंदना विजय लक्ष्मी को डॉ उषा रानी दीन स्मृति सम्मान एवं डॉ प्रियंवदा दास को डॉ वीणा श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष चित्तरंजन सिन्हा कनक, कार्याध्यक्ष डॉ शारदाचरण, प्रधानमंत्री उदय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष डॉ संजय पंकज, प्रेम कुमार वर्मा, डॉ विनोद कुमार सिन्हा, वित्त मंत्री, उत्तम कुमार, साहित्य मंत्री डॉ लोकनाथ मिश्र, डॉ नीलिमा वर्मा, देवेन्द्र कुमार, प्रचार मंत्री गणेश प्रसाद सिंह, संगठन मंत्री डॉ हरि किशोर प्रसाद सिंह, मधु मंगल ठाकुर, मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ बी के मल्लिक, डॉ उषा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*