आम आदमी पार्टी में बगावत, 13 पार्षदों ने बनाई नयी पार्टी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरिवंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को दिल्ली में पार्टी के 13 पार्षदों ने न केवल इस्तीफा दे दिया, बल्कि बागी पार्षदों ने नयी पार्टी का एलान भी कर दिया है। नयी पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा और इसके अध्यक्ष मुकेश गोयल होंगे।
आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले पार्षदों में 15 लोग शामिल हैं। इनमें से हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार और हिमानी के नाम सामने आ चुके हैं। इन सभी ने अपने त्यागपत्र की प्रतियां दिखाई हैं।
हिमानी जैन ने कहा है, “हमारी नयी पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी है। हमने आम आदम पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।” उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया। अब हमारी नयी पार्टी उनके साथ मिलकर काम करेगी, जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*