इंदिरापुरम में दिव्यांग प्रकोष्ठ ने चलाया राष्ट्रीय सदस्यता अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं इन्दिरापुरम मंडल द्वारा मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कैम्प लगाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान 18 से 25 दिसम्बर तक चलाया जाएगा।
मंगलवर, 23 नवम्बर को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कैंप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मुख्य अतिथि दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एडवोकेट धर्म सिंह जाटव, सहसंयोजक पं. रवि शर्मा, अजय शर्मा, महानगर संयोजक सुनील शर्मा, पार्षद कपिल त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, उमाशंकर तोमर महामंत्री, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, पूनम गुप्ता, मीना भंडारी, सुनीता नागपाल, संजीव शर्मा, मनोज डागा, अनिल कटारिया, अनिल होल्कर, पीतांबर त्यागी, मणिपाल, रजनीश पांडेय, राजेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*