राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वसुंधरा स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में डिजिटल मार्केटिंग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की हस्तियों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई पत्रकारों व उध्यमियों ने भाग लिया।
शनिवार, 27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में डॉ पीयूष जुनेजा ने डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप पर मेडिकल प्रैक्टिसनरस को बताया कि किस तरह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर डॉक्टर्स स्वंय बिना किसी मार्केटिंग एजेंसी के अपने आप को व अपने ब्राण्ड को प्रमोट कर सकते हैं। कई आधुनिक प्रणालियों, समस्याओं और उसके समाधान पर संगोष्ठी के माध्यम से परिचर्चा की गई। खासकर चिकित्सा क्षेत्र में डिजिटल तरीके व काम करके सतत विकास लक्ष्यों तक कैसे पहुंचें। चिकित्सा क्षेत्र में परामर्शदाता की भूमिका और डॉक्टरों के लिए डिजिटल ब्रांडिंग कितनी महत्वपूर्ण है, पर डॉ पीयूष जुनेजा ने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था के चेयरमैन नवीन द्विवेदी और अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने बताया कि डिजिटल मर्केटिंग वर्कशॉप का शुभारंभ संयुक्त रूप से डॉ जुनेजा द्वारा सेमिनार आयोजित कर किया गया। इसके बाद सभी प्रभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भारती ओझा, जोहर जैदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनोद शर्मा, डॉ प्रशांत शांडलिय आदि उपस्थित थे। मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन नवीन द्विवेदी ने कार्यक्रम का समापन किया। साथ ही संस्था की अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने वर्कशॉप में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply