डॉ अशोक ने अपने जन्मदिन पर टीबी के 25 मरीजों को लिया गोद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गंगा न्यूज फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर टीबी मरीजों की मदद के लिए एक अनूठी पहल की। उन्होंने विजयनगर में एक कार्यक्रम के तहत टीबी के 25 मरीजों को गोद लिया और उन सभी को पौष्टिक आहार की किट बांटी, जिसमें सत्तू, मूंगफली, केला और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम अभियान चला रहा है, जिसका लक्ष्य टीबी मरीजों की मृत्यु दर को कम करना और अन्य लोगों को टीबी के संक्रमण से बचाना है। इसी अभियान के तहत आज डॉक्टर अशोक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टीबी के 25 मरीजों को गोद लिया। उन्होंने कहा, “टीबी के मरीजों को बेहतर पोषण प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना हमारी पहली प्राथमिकता है।”


डॉक्टर अशोक कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है। साथ ही उपस्थित लोगों को सलाह देते हुए जागरूक किया कि टीबी के लक्षण दिखते ही नजदीकी सीएससी या पीएससी पर जांच करवाएं। सरकार इस बीमारी के इलाज के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराती है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि दवा का कोर्स पूरा करना अनिवार्य है।
डॉक्टर अशोक ने बताया कि लगातार खांसी आना, भूख न लगना और वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावा, बुखार, थकान, रात में पसीना आना और बलगम में खून आना टीबी के सामान्य लक्षण हैं। यदि आपको ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इससे पहले समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने डॉक्टर अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके लिए मंगल कामना की है। कार्यक्रम में गंगा न्यूज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव नरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ गीता, राष्ट्रीय सचिव गौरव प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिशांत, अनिल कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दीपशिखा, राजकुमार सोनी, जिला छह रोग अस्पताल के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीपाली गुप्ता, विजयनगर हेल्थ पोस्ट के सीपी गौड़, गौतम सिंह, कपिल चौधरी, अशोक कुमार, डॉ विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*