डा. महेश शर्मा ने किया नामांकन, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगे वोट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व वर्तमान सांसद एवं पूर्व मंत्री डा. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले डा शर्मा ने मां का आर्शीवाद लिया, फिर पत्नी डा. उमा शर्मा एवं अन्य परिजनों के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चन की। उसके बाद कलेक्टर पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शर्मा के अनेक कार्यों की सराहना की। कहा कि जाति-विरादरी से ऊपर उठकर डॉक्टर शर्मा ने अपने क्षेत्र के लिए काम किया है। इन्हें अपना कीमती वोट 26 अप्रैल देकर जिताइए। डा. महेश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए।
डा. महेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि एक बार फिर पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। इस दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, सिकन्दराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, भाजपा नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, आरएलडी अध्यक्ष जर्नादन भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
बुधवार के कार्यक्रम में दादरी चेयरमैन गीता पंडित, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, वीरेन्द्र डाढा, रामदेव सिंह रावल, आनन्द वर्धन चंदेल, जुगराज सिंह चौहान, सतवीर गुर्जर, डा. वी एस चौहान, योगेन्द्र चौधरी, हरीशचन्द भाटी, अजित दौला, इन्द्रवीर भाटी, योगेन्द्र भाटी, सेवानन्द शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, इन्दर नागर, देवेन्द्र त्यागी, महेश अवाना, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश चौधरी, सुरेश शर्मा, राजीव बंसल, दीपक गर्ग, भगवान दास सिंगल, महेश चौधरी, डीसी अग्रवाल ,मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, बंटी शर्मा, बलराज भाटी समेत पांचों विधानसभा से आये हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*