राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुरजा द्वारा श्री रामलीला महोत्सव 2024 के लिए शारदा जैन अतिथि भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी ने सभी का स्वागत किया।
सभा का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य ने किया। सभी पत्रकार बंधुओं ने रामलीला महोत्सव को लेकर सकारत्मक रुख अपनाते हुए कमेटी को पूरा सहयोग देने का वायदा किया। कुछ पत्रकारों ने अपने सुझाव भी दिए, जिस पर कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने विचार करने को कहा है।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी, महामंत्री सचित गोविल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन), सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य एवं सोशल मीडिया सहयोगी ललित गुप्ता उपस्थित रहे। महामंत्री सचित गोविल ने सभी आए हुए पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Leave a Reply