महान समाजवादी विचारक थे डा राममनोहर लोहिया: अशोक श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अम्बेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ लोहिया एक ऐसे नेता थे जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्ष किया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ लोहिया महान समाजवादी विचारक थे। प्रखर देशभक्त थे। डॉ लोहिया सहज परंतु निडर अवधूत राजनीतिज्ञ थे। उनमें संत की संतता, फक्कड़पन, मस्ती, निर्लिप्तता और अपूर्व त्याग की भावना थी। देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया। जिनमें से एक थे डॉ राममनोहर लोहिया। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद डॉ लोहिया ने आंदोलन की लगाम अपने हाथ में ले ली थी। उन्हें गिरफ्तारी के बाद लाहौर जेल में रखा गया था, जहाँ उन्हें कई दिन तक सोने नहीं दिया गया। इससे उनकी आंखें और दाँत खराब हो गये।
पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ लोहिया सदैव हिंदी भाषा और गरीब आदमी की आवाज बुलंद करते रहे। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सत्ता के शीर्ष पदों पर पहुंचाया। उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जो उनके पुराने आजादी की लड़ाई के साथी थे, उनकी सत्ता में आने के बाद तमाम गलत नितियों का पुरजोर विरोध किया।
इस अवसर पर मनोज शर्मा एडवोकेट, अशोक यादव एडवोकेट, गोपाल सिंह, सुनील दत्त, हरीश शमी, संजय शर्मा, रिंकू दीक्षित, अनिल सिन्हा, दीपक वर्मा, विवेक राणा, विकास, राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, विशाल सक्सेना, राजेश यादव, देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, आबिद, इरशाद, दीपक कुमार, संजय सिंह, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*