राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोविड-19 के बीच युवा शायर तारीफ़ नियाजी की प्रोडक्शन कंपनी थीम मेकर्स के माध्यम से इंडिया फाइटर अगेंस्ट कोरोना शीर्षक से 132 घंटे का आयोजन कर रही है। उनका मकसद इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का है। आयोजक मंडल का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लंबा चलने वाला मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। इसके माध्यम से गाजियाबाद की मशहूर शायरा डॉक्टर तूलिका भी अपना नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने को उत्सुक हैं। वह 132 घंटे ऑनलाइन चलने वाले इस मुशायरे में 500 कवियों/शायरों के साथ गाजियाबाद का नाम रोशन करेंगी।
इंडिया फाइटर अगेंस्ट कोरोना का आयोजन मंगलवार 8 जून की सुबह 10 बजे शुरू होकर 12 जून तक प्रतिदिन 4 सेशन के साथ चलेगा। इस कार्यक्रम में तूलिका सेठ बुधवार 9 जून की शाम पांच बजे अपना कलाम पेश करेंगी। मुशायरे में फरहान वास्ती दुबई, ताहिर फराज़ इंडिया, ख़्वाजा खतीब यूएस, ए रहमान फारिस पाकिस्तान मुख्य अतिथि होंगे। प्रोग्राम के कन्वीनर तारीफ़ नियाजी थीम मेकर प्रोडक्ट रहेंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से पंकज उधास, हरिहरन, सुनील पाल, एहसान कुरेशी, ताहिर फराज़, मंजर भोपाली, शबीना अदीब, जौहर कानपुरी, सागर त्रिपाठी, मोइन शादाब, आलोक श्रीवास्तव, शकील नोमानी, नदीम शाद, बिलाल सहारनपुरी, रियाज सागर का नाम शामिल है।


वाह हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं