पर्यावरण के प्रति वाराणसी में भी लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एंटी करप्शन फेडरेशन आफ इंडिया’ की वाराणसी टीम द्वारा कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इण्टरमीडिएट कालेज एवं रुद्रा मुकुंद विलास के प्रागंण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक हिमांशु राज पाण्डेय एवं राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डाँ कृष्ण नाथ पाण्डेय ने नीम का पौधा लगाकर किया। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि ‘एंटी करप्शन फेडरेशन आफ इंडिया’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने पहले निर्देश था कि शनिवार, 5 जून को विश्व पर्यारण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाए। उसी आधार पर वाराणासी टीम द्वारा यह अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक उत्तर प्रदेश सुनील कुमार पाण्डेय, वाराणसी के जिला मुख्य निदेशक रोहित अग्रवाल, जिला निदेशक हरिशंकर अग्रहरि, जिलाध्यक्ष (युवा) शुभम अग्रहरि, मुख्य कार्यकारी सदस्य शिवाकर चौबे, गौरव सोनेजा, शुभांकर पाण्डेय एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अंकित शर्मा तथा विवेक पारिख उपस्थित रहे। ‘एंटी करप्शन फेडरेशन आफ इंडिया’ के पदाधिकारियों ने आम लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
युवा भारती ने भी किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा भारती काशी प्रांत के संरक्षक हिमांशु राज पाण्डेय के नेतृत्व में युवा टोली द्वारा रामनगर के एक प्रांगण में पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर गौरव मिश्रा, सचिन मिश्रा, डाँ कृष्ण नाथ पाण्डेय, अंकित शर्मा, वैभव मिश्रा, कुशाग्र मिश्रा एवं विवेक पारिख उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*