राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना (बिहार) । ज्ञान भवन में रविवार को आयोजित कायस्थ महापंचायत में वरिष्ठ पत्रकार डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ‘कायस्थ विभूति सम्मान’ से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक, जेडीयू के प्रवक्ता एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ विद्या भूषण राष्ट्रीय स्वेच्छिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष हैं। इससे पहले भी उन्हें कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। पटना में 20 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न चित्रांश संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply