महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। परम सेवा संस्थान द्वारा होली एंव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष परमजीत कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया और महिला सशक्तिकरण व शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं एवं बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बालिकाओं को सैनेटरी पैड से स्वास्थ्य लाभ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, कन्या भ्रूण हत्या, बाल-विवाह रोकथाम आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि परम सेवा संस्थान पिछले करीब छह साल से स्लम बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत भीख मांगने वाले और कूड़ा उठाने वाले बच्चों को संस्था शिक्षित करती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक, महिला थाना की एसएचओ किरन राज, थाना विजयनगर की सब इंस्पेक्टर रितु त्यागी, वार्ड नंबर 14 की पार्षद चम्पा माहौर, धारा सिंह कालेज की प्रधानाचार्य दीपमाला, यशोदा अस्पताल की शालिनी और राखी शर्मा उपस्थित रहीं।
संस्था की अध्यक्ष परमजीत कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। अलग-अलग विधा की जानकारी महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संस्था ने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को जहां सैनेटरी पैड वितरित किए, वहीं होली भी मनाई। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए गुलाल, चंदन के टीके और फूलों से होली खेली गई। सभी के चेहरे पर खुशी थी और सब एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*