फूलों से खेली होली, महिलाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निभा फाउंडेशन द्वारा प्रताप विहार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परम सेवा संस्थान के गरीब बच्चों को होली का उपहार देकर रंगोत्सव मनाया गया। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर थाना विजय नगर की एसएचओ किरण राज एवं सब इंस्पेक्टर रितु त्यागी को महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया।
सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की वरिष्ठ सदस्य किरण श्रीवास्तव और पूर्व पार्षद सीमा यादव भी मौजूद रहीं। निभा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी महिला अतिथियों को मोमेंटो देते हुए फूल-माला से उनको सम्मानित किया। साथ ही फूलों की होली खेली गई। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा है कि आगे भी समय-समय पर सामाजिक कार्यों में प्रगति करन वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*