2027 के विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व दिलाना मुख्य उद्देश्य : बैंसला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। समाज की उन्नति, विकास और संगठन की मजबूती के लिए रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने अन्य अतिथियों के साथ श्री गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री बैंसला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज को जनसंख्या के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
नॉलेज पार्क 3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित संगोष्ठी के संयोजक संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता प्रो बीएस रावत रहे, जबकि अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर ने की। प्रोफेसर रावत ने सर्वप्रथम संगोष्ठी का उद्देश्य बताया। उसके बाद दिल्ली, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए अतिथियों ने संगठन के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, दिल्ली-एनसीआर और महिला इकाई के पदाधिकारियों समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। श्री बैंसला ने राजनीतिक व प्रशासनिक पदों पर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से विकास नहीं होगा, तब तक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा चैन से नहीं बैठेगी।
इन्होंने भी व्यक्त किए अपने विचार :
संगोष्ठी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष विवेक बैंसला, हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण सिंह उर्फ टीटू पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, राकेश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ मनोज कटारिया, हरिओम बैंसला, विनोद चौधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई कुसुम लता, राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला इकाई ममता रेक्सवाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला इकाई सोनल नागर, कार्यकारी अध्यक्ष बबीता चौहान, नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता महिला इकाई वंदना नागर, गीता भाटी, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चपराना, वरिष्ठ समाजसेवी महेश भाटी लुहारली, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार भाटी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की चेयरमैन कंचन कुमारी, प्राचार्य डॉ हेमा शर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
संगष्ठो में रहे मौजूद :
संगोष्ठी का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अमर जीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री महिला इकाई नीरज वर्मा, मथुरा जिलाध्यक्ष सहजराम सिंह, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरचंद गुर्जर, युवा इकाई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुल चौधरी, युवा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बैंसला, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह लोहिया, हरियाणा प्रदेश के युवा अध्यक्ष संजय खटाना, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चैयरमैन संजय भैया, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र कसाना, रविन्द्र चौधरी एवं रिंकू अधाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि टाइगर, पश्चिम क्षेत्रीय महामंत्री अरविन्द भाटी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी गौतमबुद्धनगर बबलू गुर्जर, जिलाध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश चपराना, रतिपाल नागर, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीन भड़ाना आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*