1 जनवरी को मनाया जाएगा मशहूर शायर मासूम गाजियाबादी का 70वां जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रखर साहित्यकार मंच एवं जय-सरोज फाउंडेशन के तत्वावधान में नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को देश के मशहूर शायर एवं गजलकार मासूम गाजियाबादी का 70वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर रविवार की सुबह 11:45 बजे राय बहादुर लाला शम्भुदयाल सभागार, शम्भु दयाल इन्टर कालेज घंटाघर गाजियाबाद में ‘जश्न-ए-शायरी’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में देश के वरिष्ठ कवि, प्रबुद्ध शायर, पत्रकार एवं साहित्य प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट हिरेंद्र कांत शर्मा (हीरू शर्मा) एवं संदीप वशिष्ठ के प्रयासों से किया जा रहा है। उनके मुताबिक मासूम गाजियाबादी से जुड़ा कोई भी लेख, शायरी, कविता, संस्मरण आदि इस कार्यक्रम में लेकर कोई भी आ सकता है। आयोजन स्थल पर कवियत्री पल्लवी त्रिपाठी या कवि चेतन नितिन खरे से संपर्क कर जमा करवा सकते हैं। आपका यह लेख या रचना मासूम गाजियाबादी के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रस्तावित पुस्तक ‘शायरी के कबीर’ में प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी, जिसका संपादन मशहूर शायर रजनीश त्यागी ‘राज़’ कर रहे हैं।
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य एवं प्रखर साहित्यकार मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से पहले जलपान एवं बाद में सुरुचि भोजन की व्यवस्था है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*