कविता संग्रह ‘प्रेरणा के फूल’ का विमोचन, कई साहित्यकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित आज रविवार को प्रेम कुमार शर्मा ‘प्रेम’ के कविता संग्रह “प्रेरणा के फुल” का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ डीएन शर्मा, पूर्व प्राचार्य डीएन डिग्री कॉलेज गुलावठी और डॉ केशव कल्पांत संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा ने पुस्तक का विमोचन किया।
आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद श्रीमती साधना ने सरस्वती वंदना की। प्रेम कुमार की कविता संग्रह “प्रेरणा के फूल” पर मुकेश निर्विकार और डॉ ओमप्रकाश सिंह ‘शांत’ ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह काव्य संग्रह समाज को एक नई दिशा देगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार संगम संस्था के संरक्षक केशव कल्पांत ने की। डॉ डीएन शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण सिंह, डॉ देवेंद्र देव आदि ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर कई साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। हरेंद्र शर्मा, रामनिवास कंसल, हरिश्चंद्र गुप्ता, धनेशचंद्र गुप्ता, दिनेश प्रदीप, श्रीचंद गुप्ता, वेद प्रकाश गौतम, दुष्यंत गर्ग, बीडी अवस्थी आदि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन संस्था के संरक्षक दिनेश प्रदीप ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*