खुरजा की प्राची अग्रवाल ‘अयोध्या कला रत्न’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। अयोध्या में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पीली कोठी खुरजा की प्राची अग्रवाल को ‘अयोध्या कला रत्न’ अवार्ड से सम्मानित किया गया हैl यह प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर के बीच अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ ने आयोजित की थी। प्राची ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की पेंटिंग बनाकर चयन करने वाली टीम को बहुत प्रभावित किया।
प्राची ने इससे पहले भी अपनी प्रतिभा के दम पर चित्रकारी में कई अवार्ड और सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। फ्रांस में आयोजित वाटर कलर पेंटिंग में प्रतिनिधि मंडल ने चुनते हुए प्राची को विजेता घोषित किया था। रिपब्लिकन आफ कोसोवो में भी उनकी पेंटिंग चयनित हुई थी। इसके अलावा सिंगापुर में पेटिंग चयनित हुई। कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में भी बेस्ट ऑफ हंड्रेड में स्थान मिला था।
प्राची की कामयाबी से परिजनों में बेहद उत्साह है। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से प्राची ने बताया कि अयोध्या रत्न मिलने से उनको बेहद खुशी हुई है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी वह परिवार के साथ शिरकत करेंगी। ‘अयोध्या कला रत्न’ मिलने पर तमाम लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ प्राची अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*