इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में ऑरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में दो दिवसीय आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस आयोजन में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक तौर पर विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न तथा शिक्षकों से परिचय कराया गया। पहला दिन अपर केजी तथा कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए नियत था, जबकि दूसरा दिन लोअर केजी, प्लेवे तथा कक्षा द्वितीय के छात्रों एवं अभिभावकों के लिए निश्चित किया गया था।
कार्यक्रम का आरंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन तथा अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यालय की उपलब्धियों, सुव्यवस्थाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
फाउंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट ने नन्हे-मुन्नों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनके शिक्षकों एवं पाठ्यक्रम से अभिभावकों को परिचित कराया तथा अन्य जानकारियां दी। फाउंडेशनल कॉर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। एक्टिविटीज इंचार्ज श्रीमती पारुल गौर, श्रीमती रेखा बिष्ट एवं श्रीमती बिंदिया चड्ढा के दिशा निर्देशन में किया गया है यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*