राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन का गठन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के मसौली ग्राम पंचायत बड़ागाँव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए ग्राम संगठन गठन किया गया। इस कार्यक्रम की सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने अध्यक्षता की। सूरतगंज ब्लाक से आई सीआरपी की टीम ने ग्राम संगठन का गठन किया। समूह सदस्यों को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत जानकीराम ने कहा कि ग्राम संगठन से स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करना है, जिसमें समूहों का मनोबल बढ़ेगा व कार्य करने की क्षमता का विकास और महिला सशक्तीकरण तथा गरीबी उन्मूलन में सहयोग मिलेगा।
उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी अधिकार के लिए जब तक एकजुट नहीं होंगी, तब तक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी आकिब जमाल ने महिला सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम संगठन का गठन बड़ी बात है। हमें उम्मीद है कि समूह को गति मिलेगी और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
ग्राम पंचायत बड़ागाँव में गठित कुल 11 समूहों की महिलाओं की करीब 140 महिलाओं सदस्यों को सूरतगंज से आयी आइसीआरपी सदस्य संगीता गौतम व सुमन शर्मा ने बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह, बालाजी महिला स्वयं सहायता समूह, ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह, गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह, माँ काली महिला स्वयं सहायता समूह, सौर्य महिला सहायता समूह, जय मातादी, मोहम्मद महिला स्वयं सहायता समूह, हाजी वारिस अली स्वयं सहायता समूह, कृष्णा स्वयं सहायता समूह, साईं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर कीर्ति महिला प्रेरणा ग्राम संगठन का गठन किया गया, जिसमें आरती यादव को अध्यक्ष, नीलम उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा सचिव, प्रतिमा को उप सचिव व साधना वर्मा को कोषाध्यक्ष रूबी को लेखापाल की जिम्मेदारी दी गई हैं। इस मौके पर एडीओ सहकारिता शैलेन्द्र कुमार, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सफदरगंज प्रेरणा महिला संकुलस्तरीय संघ की अध्यक्ष ममता वर्मा सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*