दीपोत्सव पर वरिष्ठ समाजसेवी इंदु गोयल को मिला समाज रत्न सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इकोटेक-3 स्थित आईटीआई परिसर में महिला उन्नति संस्था द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने जहां मिट्टी के 1001 दीये जलाकर लोगों को यह ‘दिवाली दीपों वाली’ का संदेश देकर दीपोत्सव पर मिट्टी के दीये जलाने की अपील की, वहीं हिन्दी समाचार पत्र ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ ने संस्था की संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंदु गोयल को ‘समाज रत्न’ सम्मान से नवाजा। महिला उन्नति संस्था के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने इस मौके पर कहा कि प्रसन्नता और प्रकाश का यह त्योहार हमारे देश के हर घर में खुशी, शांति और समृद्धि लाए। साथ ही उन्हों ने देशवासियों से प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील की है और महिलाओं का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगल कामनाएं। यह त्योकहार लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाए और सभी स्वनस्थक व समृद्ध रहें।’
शनिवार, 30 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना इकोटेक तीन प्रभारी भुवनेश ठाकुर ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है। लोग एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए शांतिपूर्वक प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। संस्था की संरक्षक और आईटीआई संचालिका इंदु गोयल ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली का पर्व दीपों का त्यौहार है, जो अंधेरे को दूर कर प्रकाश करने का संदेश देता है। दीपावली पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। हमें भी अपने घर की गृहलक्ष्मियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ‘समाज रत्न’ सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय जनमोर्चा के प्रति आभार जाताया है।
दीपोत्सव कार्यक्रम में संस्थापक डा राहुल वर्मा, मनोज झा, अनिल भाटी, गीता भाटी, रेनू त्यागी रेणुबाला शर्मा, श्वेता त्यागी, रणवीर चंदीला, विजय तंवर, देवेंद्र चंदीला, डा ओमवीर बघेल, वंदना झा, शर्मिष्ठा शाह, अनिता शर्मा, सुषमा झा, अंजू ओझा, मंजू मेहता, हरेंद्र आनन्द, सुनील रावल, रवि कुमार, जहीर सैफी, डा सागर, देव त्यागी, नरेश कुमार और मोहनलाल आदि लोगों ने दीये जलाये। डॉ राहुल वर्मा ने दीपोत्सव कार्यक्रम में आए सभी गणमान्यों का तहेदिल से आभार जताया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*