राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा (बिहार)। सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबिका भवानी कॉलोनी के एक बंद कमरे में अलाव (अंगीठी) जलाकर सोने के कारण उत्पन्न गैस से दम घुटने से तीन बच्चों एवं एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग झुलस गए बताए गए हैं, जिनका अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। डॉ कुमार आशीष ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी डॉ आशीष ने लोगों से की अपील की है कि सर्दी के मौसम में बंद कमरे में अलाव, अंगीठी, कोयला या किसी भी प्रकार का ईंधन जलाकर न सोएं। इससे निकलने वाली जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) अत्यंत घातक होती है, जो बिना किसी गंध के जानलेवा साबित हो सकती है।


Leave a Reply