राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। मोहल्ला राधा कृष्ण में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा द्वारा श्री भक्त निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की रविवार को स्थापना की गई। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। साथ ही अलीगढ़ के सचिव विनय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, महामंत्री सचिन अग्रवाल पत्रकार, खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया।
मुख्य प्रशिक्षक पूजा अग्रवाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि नयी शाखा में 22 कन्याएं अब तक पंजीयन करा चुकी हैं। तीन महीने का यह प्रशिक्षण है, उसके बाद इन सभी को डिप्लोमा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कन्याओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंदों को नि:शुल्क सिलाई मशीन भी दी जाएगी। कार्यक्रम में वैशाली के राजेश अग्रवाल ने 5100 रुपये का चेक देकर ट्रस्ट की स्थाई सदस्यता ग्रहण की है।
इस अवसर पर मनमोहन मित्तल, उमाशंकर अग्रवाल, नवीन कुमार गुप्ता एडवोकेट, बसंत कनोडिया, नवीन बंसल, योगेश मोहन अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, पूजा अग्रवाल, विकास वर्मा, राजेश अग्रवाल, महेश भार्गव, अजमेर सिंह वालिया, योगेंद्र कुमार गुप्ता, जय भगवान शर्मा, मुनेश कौशिक, विनोद खुराना आदि का उपस्थित रहे।


Leave a Reply